परिवहन विभाग के खिलाफ स्कूल कैब चालक एक अगस्त को करेंगे हड़ताल

Update: 2022-07-30 06:18 GMT

दिल्ली न्यूज़: स्कूल कैब चालकों ने दिल्ली परिवहन विभाग के कार्रवाई के खिलाफ एक अगस्त को सांकेतिक हड़ताल करने की घोषणा की है। स्कूल ट्रांसपोट एकता यूनियन ने कहा है कि कोविड-19 के कारण लगभग 2 साल से स्कूल के वाहन स्कूल बंद होने के कारण सड़कों पर नहीं उतरे। इस वर्ष जुलाई में कैब को चले एक महीना भी नहीं हुआ था की परिवहन विभाग ने स्कूल कैब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कैबों को बंद व चालान करने का अभियान छेड़ दिया। परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम 10,000 से लेकर 25000 तक के चालान कर रही हैं। अधिकारी स्कूल कैब को प्राइवेट कैब होने का हवाला देते हैं।

यूनियन के अध्यक्ष रामचंद्र का कहना है कि लगभग 5 साल से दिल्ली सरकार व परिवहन विभाग की ओर से कैब चालकों को कमर्शियल स्कूल कैब खरीदने क इजाजत नहीं मिली। कैब चालकों ने परिवहन मंत्री को पत्र लिखकर 2007 की तर्ज पर मांग की कि प्राइवेट स्कूल कैब को कमर्शियल स्कूल कैब में बदलने की प्रक्रिया शुरू की मांग की जाए इसपर दिल्ली सरकार ने सहमति जताई। लेकिन अब यह प्रक्रिया शुरू करने से पहले ही परिवहन विभाग ने कैब चालकों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। कैब चालकों ने कहा कि परिवहन विभाग पहले प्राइवेट स्कूल कैब को कमर्शियल में बदलने की प्रक्रिया को शुरू करें और चालकों को कुछ समय दें तथा विभाग द्वारा शुरू किए गए स्कूल कैब के खिलाफ इस अभियान को बंद किया जाए। अगर परिवहन विभाग की कार्रवाई जारी रही तो कैब चालक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर हो जाएंगे। यूनियन ने कैब चालकों से कहा है कि वे परिवहन विभाग या दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी के साथ ना उलझे। हमें लोकतांत्रिक तरीके से अपना आंदोलन चलाना है। सरकारी वाहनों को कोई क्षति ना पहुंचाएं। 

Tags:    

Similar News

-->