NTA परीक्षा सुधार के लिए टास्क फोर्स पर सतनाम सिंह संधू बोले, समाधान की दिशा में बढ़ा कदम

Update: 2026-07-26 15:54 GMT
Delhi दिल्ली। भाजपा सांसद सतनाम सिंह संधू ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की परीक्षाओं में सुधार के लिए गठित हाई पावर्ड टास्क फोर्स के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा समस्याओं में उलझने के बजाय उनके समाधान की दिशा में काम करने पर जोर देते हैं। दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान सतनाम सिंह संधू ने कहा कि परीक्षा व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं के बाद सरकार ने समाधान निकालने की दिशा में कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का प्रयास रहता है कि देश के सामने आने वाली चुनौतियों का स्थायी समाधान निकाला जाए।
भाजपा सांसद ने कहा कि NTA परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, भरोसेमंद और सुरक्षित बनाने के लिए हाई पावर्ड टास्क फोर्स का गठन एक महत्वपूर्ण निर्णय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह कमेटी परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए बेहतर सुझाव देगी और आने वाले समय में छात्रों का भरोसा मजबूत होगा। सतनाम सिंह संधू ने कहा कि अब समय आगे बढ़ने का है और सरकार की ओर से उठाए गए कदमों का समर्थन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के लाखों छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मेहनत करते हैं, इसलिए परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सबसे जरूरी है।
वहीं, पंजाब में डी-फार्मेसी परीक्षाओं के पेपर लीक मामले पर भी भाजपा सांसद ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पेपर लीक की समस्या को केवल NEET परीक्षा तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए। उन्होंने मांग की कि देशभर में पेपर लीक से जुड़े सभी मामलों की जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले लोगों के कारण ईमानदारी से तैयारी करने वाले लाखों छात्रों का भविष्य
प्रभावित
होता है। इसलिए ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए मजबूत व्यवस्था और कड़े कदम उठाने की जरूरत है। गौरतलब है कि परीक्षा सुधारों को लेकर केंद्र सरकार ने विशेषज्ञों की हाई पावर्ड टास्क फोर्स बनाने का फैसला किया है। इसका उद्देश्य परीक्षा प्रणाली में तकनीकी सुधार, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना और भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकना है।
Tags:    

Similar News