छानबीन मामले में NCB पैनल के समक्ष पेश हुए समीर वानखेड़े

एनसीबी की मुंबई क्षेत्रीय इकाई के पूर्व निदेशक समीर वानखेड़े शनिवार को एजेंसी के दिल्‍ली स्थित मुख्यालय पहुंचे।

Update: 2022-02-13 12:30 GMT

नई दिल्‍ली, एनसीबी की मुंबई क्षेत्रीय इकाई के पूर्व निदेशक समीर वानखेड़े शनिवार को एजेंसी के दिल्‍ली स्थित मुख्यालय पहुंचे। रिपोर्ट के मुताबिक एनसीबी के पूर्व मुंबई जोनल निदेशक समीर वानखेड़े विभागीय सतर्कता पैनल के सामने पेश हुए। यह पैनल शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान व अन्य की गिरफ्तारी के मामले में जबरन वसूली के आरोपों की जांच कर रहा है। समीर वानखेड़े की टीम ने आर्यन खान एवं अन्य की गिरफ्तारी के लिए क्रूज पर छापा मारा था।


Tags:    

Similar News