राष्ट्रीय एकता दिवस पर दिल्ली में ‘रन फॉर यूनिटी

Update: 2025-10-31 14:25 GMT
Delhi दिल्ली। देश के लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आज राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय एकता दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर हजारों युवाओं ने सड़क पर उतरकर ‘रन फॉर यूनिटी’ में भाग लिया और देश में एकता, अखंडता और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को दोहराया।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा, “सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर हजारों युवा आज दिल्ली की सड़कों पर राष्ट्रीय एकता दिवस मना रहे हैं। ‘रन फॉर यूनिटी’ यहां चल रहा है। दिल्ली का युवा देश के नवनिर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आज के युवाओं में ऊर्जा, देशभक्ति और सकारात्मक सोच की अपार क्षमता है। “हमारा लक्ष्य सरदार पटेल के उस भारत का निर्माण करना है, जो मजबूत, आत्मनिर्भर और एकजुट हो,” उन्होंने कहा।
‘रन फॉर यूनिटी’ में छात्रों, एनसीसी कैडेट्स, स्वयंसेवी संगठनों और आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत इंडिया गेट से हुई और समापन नेहरू स्टेडियम में हुआ, जहां प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली। इस मौके पर राजधानी भर में देशभक्ति गीतों, झंडा यात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने युवाओं को देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
Tags:    

Similar News