दिल्ली NCR में प्रदूषण से राहत, GRAP-1 के हटे प्रतिबंध

दिल्ली NCR में प्रदूषण से राहत

Update: 2025-05-23 15:06 GMT

New Delhi.नई दिल्ली। मौसमी उतार-चढ़ाव के बीच प्रदूषण से राहत मिली है। हवा की गुणवत्ता भी मध्यम श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की रिपोर्ट के अनुसार अगले कई दिनों तक हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में ही रहेगी। इसके बाद एयर इंडेक्स में और सुधार हो सकता है और हवा की गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में भी आ सकती है। इसे देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने शुक्रवार को ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप)-1 की पाबंदियां महज दो दिन बाद ही हटा दी। पिछले साल 15 अक्टूबर को ग्रेप-1 के प्रावधान लागू किए गए थे। 24 फरवरी को ग्रेप-2 की पाबंदियां हटाई गई थीं। इसके बाद दिल्ली एनसीआर में ग्रेप-1 के प्रावधान लागू थे। इन्हें भी तीन मार्च को हटा दिया गया।


Tags:    

Similar News