मौसम विभाग ने आज रात दिल्ली, NCRऔर हरियाणा के कुछ हिस्सों के लिए तीन घंटे के लिए 'रेड' अलर्ट जारी की
Delhi दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग ने आज रात दिल्ली, एनसीआर और हरियाणा के कुछ हिस्सों के लिए तीन घंटे के लिए 'रेड' अलर्ट जारी की है। इस अवधि में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज़ तूफान, और 60-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने की संभावना है।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तेज़ हवा के कारण बड़े पेड़ों की टहनी टूटने की आशंका है। केले और पपीते की फसलों को भी नुकसान पहुंच सकता है। कमजोर दीवारों और अस्थिर संरचनाओं से दूर रहने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग ने लोगों से कहा है कि वे पानी के निकट न जाएं और उड़ते हुए मलबे से सतर्क रहें। इसके अलावा, दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई इलाकों में अगले दो घंटों में धूल भरी आंधी और बारिश की चेतावनी है।