राजीव त्यागी ने किया अंडरपास का निरीक्षण, ग्रामीणों की समस्या का होगा समाधान

Update: 2022-06-10 09:25 GMT

नॉएडा न्यूज़: इसी महीने ही नोएडा एक्सप्रेसवे के किनारे बसे कई सेक्टरों और ग्रामीणों की समस्या का समाधान होगा। नोएडा प्राधिकरण के प्रधान प्रबंधक राजीव त्यागी ने शहर में उन परियोजनाओं का निरीक्षण किया, जो निर्माणाधीन है। नोएडा एक्सप्रेसवे के नीचे बन रहे कोंडली अंडरपास का निर्माण इसी महीने पूरा हो जाएगा। कोंडली अंडरपास का निर्माण 95 प्रतिशत पूरा हो चुका है। यह अंडरपास रोजाना हजारों लोगों को फायदा देगा।

कोंडली अंडरपास: कोंडली अंडरपास का निर्माण 44.90 करोड़ रुपए की लागत से किया जा रहा है। यह अंडरपास 785 मीटर लंबा और 4 लेन का है। इस अंडरपास के बनने के बाद सेक्टर-150, 149, 148, 153, 151 और 152 के निवासियों को फायदा होगा। इसके अलावा कोंडली, गढ़ी समस्तीपुर, मोमनाथल, शफीपुर आदि ग्रामीणों को भी बड़ा फायदा होगा। रोजाना हजारों वाहन इस अंडरपास से होकर गुजरेंगे।

एडवंट टावर के पास अंडरपास:नोएडा एक्सप्रेसवे के चैनेज 10.300 किमी पर एडवंट टावर के पास एक अन्य निर्माणाधीन अंडरपास का काम 82 प्रतिशत पूरा हो चुका है। बताया जा रहा है कि इस अंडरपास 31 जुलाई 2022 तक पूरा हो जाएगा। इस अंडरपास के बनने के बाद सेक्टर-135, 136, 137, 141, 142, 167 और 168 को फायदा होगा। इसके अलावा गढ़ी शहदरा, वाजीदपुर, मंगरौली और छपरौली गांववासियों को भी फायदा होगा। इस अंडर पास की लंबाई 630 मीटर है और यह 4 लेन का है।

Tags:    

Similar News

-->