Delhi दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दिल्ली में 5 जून तक बारिश हो सकती है। इसके साथ तेज़ हवाएं की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार से अगले कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। हवाओं की रफ्तार 40-50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जो कभी-कभी 60 किमी प्रति घंटा भी हो सकती है। अधिकतम तापमान 38°C और न्यूनतम तापमान 27°C के आसपास रहने का अनुमान है।
साथ ही, वायु गुणवत्ता में भी सुधार की उम्मीद है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, रविवार सुबह दिल्ली का AQI 193 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है। बारिश से राजधानी में तापमान में भी गिरावट आ सकती है।