रेल मंत्रालय का ‘स्पेशल कैम्पेन 5.0, निस्तारण और स्वच्छता पर जोर

Update: 2025-10-30 16:45 GMT
Delhi दिल्ली। रेलवे बोर्ड की सचिव अरुणा नायर ने बताया कि रेल मंत्रालय द्वारा पूरे अक्टूबर महीने भर चलाया गया ‘स्पेशल कैम्पेन 5.0’ (Special Campaign 5.0) अत्यंत सफल रहा। यह अभियान DARPG (Department of Administrative Reforms and Public Grievances) की पहल पर शुरू किया गया था, जिसका मुख्य उद्देश्य था — लंबित मामलों का निस्तारण और कार्यालयों में स्वच्छता को बढ़ावा देना। नायर ने कहा कि इस अभियान को पूरे देश के रेलवे जोनों, मंडलों और कार्यालयों में “पूर्ण समर्पण और ईमानदारी” के साथ लागू किया गया। इस दौरान न केवल फाइलों और शिकायतों के निस्तारण पर ध्यान दिया गया, बल्कि रेल परिसरों, स्टेशनों और दफ्तरों में स्वच्छता अभियान भी बड़े पैमाने पर चलाया गया।
रेल मंत्रालय के अनुसार, इस विशेष अभियान के अंतर्गत हजारों लंबित शिकायतों का निपटारा किया गया। विभिन्न जोनों से प्राप्त रिपोर्टों में बताया गया कि फाइलों का डिजिटलीकरण तेज़ी से हुआ है, जिससे भविष्य में कार्यकुशलता और पारदर्शिता बढ़ेगी। अरुणा नायर ने कहा, “हमने पूरे अक्टूबर महीने इस अभियान को गंभीरता से चलाया। हमारा मकसद सिर्फ लंबित मामलों को खत्म करना नहीं था, बल्कि एक ऐसी कार्यसंस्कृति विकसित करना था जिसमें समयबद्ध निस्तारण और साफ-सुथरा कार्यस्थल सामान्य प्रक्रिया बन जाए।”
उन्होंने आगे बताया कि रेलवे ने इस दौरान अपने पुराने रिकॉर्ड्स और दस्तावेज़ों को भी डिजिटल फॉर्म में बदलने का काम शुरू किया है, जिससे भविष्य में किसी भी सूचना या फाइल की खोज में समय की बचत होगी। रेलवे बोर्ड सचिव ने कहा कि स्वच्छता केवल सफाई का विषय नहीं है, बल्कि यह कार्य वातावरण और मानसिक उत्पादकता से भी जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि “स्वच्छ और सुव्यवस्थित दफ्तर, कार्यकुशलता और पारदर्शिता दोनों को बढ़ाते हैं।”
अभियान के दौरान रेलवे जोनों में कई रचनात्मक पहल भी की गईं — जैसे कि ‘पेपरलेस ऑफिस’, ‘ग्रीन रेलवे स्टेशन’, और ‘प्लास्टिक फ्री कैम्पस’ की दिशा में ठोस कदम उठाए गए। नायर ने कहा कि यह अभियान रेलवे की पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को धन्यवाद दिया जिन्होंने इस पहल को सफल बनाने में योगदान दिया।
Tags:    

Similar News