संपत्ति करदाता 30 जून से पहले संपत्ति कर जमा करें व 15 प्रतिश्त छूठ पाएं: दिल्ली नगर निगम

Update: 2022-06-28 05:41 GMT

दिल्ली नगर निगम न्यूज़: दिल्ली नगर निगम ने कहा है कि संपत्ति करदाता 30 जून से पहले संपत्ति कर जमा करें और 15 प्रतिशत तक छूट पाए क्योंकि इसके बाद संभ्रवत: छूट का लाभ न मिले। इस क्रम में निगम द्वारा नागरिकों की सुविधा के लिए सदर बजार क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर संपत्ति कर कैंप लगाया जा रहा है।

पूर्व महापौर जयप्रकाश ने बताया कि निगम कार्यालय, गली बहूजी में संपत्तिकर कैंप लगाया गया और इस संपत्तिकर शिविर में नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 28 जून को पंचायती धर्मशाला, तेली बाड़ा, 29 जून को निगम पार्षद कार्यालय, रोशनारा रोड और 30 जून को जैन धर्मशाला, पहाड़ी धीरज में संपत्तिकर कैंप लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि नागरिक सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक इन संपत्तिकर शिविरों के माध्यम से अपना संपत्ति कर जमा करवा सकते है। जय प्रकाश ने बताया कि ऑनलाइन संपत्तिकर जमा करवाने पर नागरिकों को अतिरिक्त 2 प्रतिशत की छूट मिलेगी। उन्होंने नागरिकों से अपील कि की वे इस सुविधा का लाभ उठाएं और 15 प्रतिशत की छूट पाए।

Tags:    

Similar News

-->