नई दिल्ली: राजधानी क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के बाद भी प्रॉपर्टी डीलर को बदमाशों ने गोलियों से भून दिया। बताया जा रहा है कि पीड़ित ने डर के कारण करीब डेढ़ करोड़ रुपये भी दे दिए थे, लेकिन इसके बावजूद उसकी हत्या कर दी गई। घटना उस समय हुई जब प्रॉपर्टी डीलर जिम से बाहर निकलकर अपनी बुलेटप्रूफ कार की ओर बढ़ रहा था। इसी दौरान घात लगाए बैठे हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बुलेटप्रूफ कार भी नहीं बचा सकी जान
पुलिस के अनुसार, प्रॉपर्टी डीलर को पहले से धमकियां मिल रही थीं। सुरक्षा को देखते हुए उसने बुलेटप्रूफ कार का इस्तेमाल शुरू कर दिया था, लेकिन हमलावरों ने जिम के बाहर ही उसे निशाना बना लिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं और आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच शुरू कर दी है।
रंगदारी मामले से जुड़े तार
जांच में सामने आया है कि मृतक से पहले 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। धमकी के बाद उसने कथित तौर पर डेढ़ करोड़ रुपये भी दिए थे। इसके बावजूद हत्या किए जाने से पुलिस गैंगवार और रंगदारी नेटवर्क के एंगल से जांच कर रही है।
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस टीम हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच का सहारा ले रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही वारदात में शामिल लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
Tags: