एएसआई राजेंद्र सिंह का प्रमोशन

Update: 2022-12-29 15:15 GMT

एनसीआर नॉएडा: यमुना अथॉरिटी के सीईओ डॉ.अरुणवीर सिंह की सुरक्षा में तैनात एएसआई राजेंद्र सिंह का प्रमोशन पुलिस विभाग की ओर से किया गया है। राजेंद्र सिंह को एसआई सब-इंस्पेक्टर बनाया गया है। अभी तक राजेंद्र सिंह के एक स्टार लगा हुआ था। अब प्रमोशन होने पर उनके दो स्टार लगाए गए है।

अरुणवीर सिंह ने दी बधाई: राजेंद्र सिंह का प्रमोशन होने पर यमुना विकास प्राधिकरण में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉक्टर अरुणवीर सिंह और एसीईओ रविंद्र सिंह ने उनको शुभकामनाएं दी। सीईओ ने उनका मनोबल बढ़ाया है। उन्होंने उनके बेहतर भविष्य की कामना की है। इस मौके पर ओएसडी शैलेद्र भाटिया, जीएम प्रॉजेक्ट केके सिंह, सीईओ के पीएस नन्द किशोर समेत काफी अफसर मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News

-->