New Delhi नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण से निपटने के लिए एक नया मसौदा नीति तैयार किया है, जिसमें पेट्रोल और डीजल से चलने वाले दोपहिया वाहनों की बिक्री 1 अप्रैल 2027 से बंद करने का प्रस्ताव रखा गया है। इसके साथ ही, एक परिवार केवल दो फ्यूल आधारित कारें ही खरीद सकेगा। तीसरी कार खरीदने पर उसे इलेक्ट्रिक ही लेना होगा।

इस नीति का उद्देश्य इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना, प्रदूषण घटाना और भारत के ऊर्जा आत्मनिर्भरता व नेट ज़ीरो लक्ष्यों को आगे बढ़ाना है। मसौदे के अनुसार, हाइब्रिड वाहनों पर टैक्स में छूट दी जाएगी, जिससे इनकी कीमत 15% तक घट सकती है। वहीं, हर लीटर पेट्रोल पर ₹0.50 का नया शुल्क लगाया जाएगा।

2024 में दिल्ली में 12% वाहन बिक्री इलेक्ट्रिक थी, जबकि कुल दोपहिया वाहनों की संख्या 67% रही। 


Tags: