Delhi दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए हल्की बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए एक बुलेटिन के अनुसार, उत्तर पश्चिमी भारत में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, साथ ही तूफान और तेज़ हवाएं भी चल सकती हैं। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, दिल्ली में मंगलवार को हल्की बारिश की संभावना है।