पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालो के लिए पहली बार बनाया यह एक्शन प्लान, जानिए पूरी खबर

Update: 2022-06-13 12:52 GMT

एनसीआर नॉएडा न्यूज़: उत्तर प्रदेश में जुमे की नमाज के बाद काफी स्थानों पर हिंसक प्रदर्शन हुए। अब इनके खिलाफ पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने एक खास प्लान तैयार किया है। नोएडा शहर में 23 कम्युनल हॉटस्पॉट चिन्हित किए गए हैं। जहां पर काफी जल्द सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसका कंट्रोल थाना स्तर पर किया जाएगा। इसके अलावा उन दुकानदारों से भी बातचीत की गई है, जिनकी दुकानें इन 23 कम्युनल हॉटस्पॉट के पास है।

4 दिनों में बना एक्शन प्लान: उत्तर प्रदेश में बढ़ती हिंसक गतिविधियों को देखते हुए पहली बार कम्युनल हॉटस्पॉट तय किए गए हैं। अब इन स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। पिछले 4 दिनों के दौरान पुलिस कमिश्नर ने यह व्यवस्था की है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में, शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले स्थानों पर और धार्मिक स्थलों के पास सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कमिश्नर ऑफिस की तरफ से सीसीटीवी कैमरे के अलावा इन स्थानों पर लाइट लगाने की व्यवस्था की गई है। जिनकी जिम्मेदारी थाने को दी गई है।

शांति व्यवस्था बिगड़ी तो खैर नहीं: नोएडा के एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि शहर में शांति व्यवस्था को कायम करने के लिए नोएडा पुलिस लगातार फ्लैग मार्च निकाल रही है। जिले में हॉटस्पॉट चिन्हित किए गए हैं, जहां पर उनकी टीम लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। इसके अलावा मौलवियों और पुजारियों से भी बातचीत की जा रही है। शांति व्यवस्था को बनाए रखने की अपील की जा रही है। उसके बावजूद भी अगर कोई भी व्यक्ति शांति व्यवस्था का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। यह खास प्लान पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने बताया हैं।

Tags:    

Similar News

-->