पुलिस पर लगा रिश्वत मांगने का आरोप, एक आरोपी को छोडऩे की एवज में रिश्वत मांगने का आरोप

Update: 2022-06-14 05:52 GMT

एनसीआर नोएडा क्राइम न्यूज़: दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में थाना बिसरख क्षेत्र के रोजा जलालपुर गांव में दंपति के बीच हुए विवाद में दोनों के परिजन आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों को हिरासत में लिया। इस मामले में पति से झगड़ा करने वाली महिला ने थाना बिसरख पुलिस पर एक आरोपी को छोडऩे की एवज में रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक रोजा जलालपुर गांव निवासी दंपति के बीच काफी दिन से विवाद चल रहा है। रविवार की शाम महिला के ससुराल पक्ष के लोग उसके घर पहुंच गए। इस बीच ससुराल और मायके पक्ष के लोगों के बीच मारपीट हुई। झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छह लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। महिला ने पुलिस हिरासत में लिए गए अपने बहनोई को छुड़ाने का दबाव बनाया जबकि पुलिस ने सभी छह आरोपियों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की। इनमें एक पक्ष के तीन सगे भाई अनमोल, विशाल और विकास जबकि दूसरे पक्ष के दो सगे भाई अंकुश, आकाश और अनिल के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

महिला ने पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए वीडियो बनाकर किया वायरल: इस मामले में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में महिला ने पुलिस पर 50 हजार रुपए रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। महिला ने वायरल वीडियो में पुलिस पर 50 हजार रुपए रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। इस संबंध में एसीपी योगेंद्र सिंह का कहना है कि महिला पुलिस पर अपने मायके पक्ष के लोगों को छोडऩे का दबाव बना रही थी। इसके चलते उसने पुलिस पर बेबुनियादी आरोप लगाकर वीडियो बनाकर शेयर किया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की है।

Tags:    

Similar News

-->