प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक की अध्यक्षता की
Delhi दिल्ली। नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में आगामी चुनावों को लेकर रणनीति, उम्मीदवारों के चयन और संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य मौजूद रहे। माना जा रहा है कि विभिन्न राज्यों में होने वाले चुनावों के मद्देनजर उम्मीदवारों के नामों पर मंथन किया गया।
सूत्रों के अनुसार, बैठक में जमीनी स्तर पर पार्टी की स्थिति, चुनावी तैयारियों और बूथ प्रबंधन को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। इसके साथ ही चुनावी रणनीति को और प्रभावी बनाने के लिए सुझाव भी लिए गए।
भाजपा के लिए यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है, क्योंकि आने वाले चुनावों में पार्टी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए हर स्तर पर तैयारी कर रही है।