जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में इंटर हाल एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा फिटनेस प्रमोशन कैंप का आयोजन

Update: 2022-06-18 11:12 GMT

दिल्ली न्यूज़: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में 7 से 21 जून तक फिटनेस प्रमोशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन इंटर हाल एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा सुबह 6.30 बजे से 7.30 बजे तक कराया जा रहा है। स्पोर्ट स्टेडियम में आयोजित हो रहे योग, स्पोर्ट व फिटनेस कैंप में योगा प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है।

इसके अलावा इंटर हॉल एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा ही 14 से 20 जून तक योग सप्ताह का आयोजन योग केंद्र में किया जा रहा है। जेएनयू में नेशनल सर्विस स्कीम (एनएसएस) द्वारा एक अन्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें 16 से 30 जून तक योग पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम को एनएसएस से डॉ. मनुराधा चौधरी क्वार्डिनेट कर रही हैं। स्पोट्र्स स्टेडियम में ही यह कार्यक्रम सुबह 6 बजे से 8 बजे तक प्रतिदिन आयोजित किया जा रहा है। विवि. में 21 जून को सुबह 6.15 बजे जेएनयू स्टेडियम में योग दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में विवि. कुलपित शांतिश्री धुलिपुडि़ पंडित समेत विवि. के रेक्टर, स्कूलों के डीन, स्पेशल केंद्रों के चेयरमैन आदि भाग लेंगे।

Tags:    

Similar News

-->