ओडिशा पर्व 2026 का 9वां संस्करण, सीएम रेखा गुप्ता ने आयोजकों को दी बधाई
Delhi दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को राजधानी में आयोजित ओडिशा पर्व 2026 में हिस्सा लिया। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम ओडिया समाज के लोगों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर देता है।
सीएम ने कहा, "दिल्ली में यह कार्यक्रम अपना 9वां संस्करण मना रहा है। ओडिया समाज के लोग यहां आकर अपने संस्कृति से जुड़ पाते हैं और उसका आनंद ले पाते हैं। इस प्रकार के पर्व हमारे सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखने और हमारी एकता और इंटीग्रिटी बनाए रखने में मदद करते हैं।"
रेखा गुप्ता ने आयोजन टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह कार्यक्रम ओडिशा की सांस्कृतिक धरोहर को लोगों तक पहुंचाने और एक रोल मॉडल के रूप में प्रस्तुत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।