अब चिराग दिल्ली फ्लाईओवर भी होगा बंद

Update: 2023-01-14 06:51 GMT

दिल्ली: आश्रम फ्लाईओवर के बाद अब एक और फ्लाईओवर 1 फरवरी से बंद होने वाला है। जी हां खबरों की मानें तो चिराग दिल्ली फ्लाईओवर के दोनों कैरिजवे को 1 फरवरी से बंद किया जा सकता है। पहले ही साउथ दिल्ली में लोगों को यात्रा के दौरान समय ज्यादा लग रहा था और अब एक और फ्लाईओवर के बंद होने के चलते दिक्कत और बढ़ने वाली है। दिल्ली से सटे बाकी शहरों में भी ट्रैफिक को लेकर परेशानी बढ़ सकती है। इसके अलावा आनंद विहार से अप्सरा बॉर्डर तक 6 लेन फ्लाईओवर का निर्माण कार्य भी शुरु है।

रोजाना आने-जाने वाले हजारों लोग होंगे प्रभावित: चिराग दिल्ली फ्लाईओवर के बंद होने के चलते उस तरफ से आने-जाने वाले हजारों लोग प्रभावित होंगे। सूत्रों ने बताया कि चिराग दिल्ली फ्लाईओवर को पहले 26 जनवरी से बंद किया जाना था लेकिन 26 जनवरी को मनाए जाने वाले गणतंत्र दिवस के चलते इसे 1 फरवरी से बंद करने का निर्णय लिया गया है। सूत्र ने बताया कि पहले हम एक कैरिजवे बंद करेंगे। इसके बाद हम PWD से चर्चा कर दोनों कैरिजवे को बंद करने का निर्णय लेंगे। आपको बता दें कि इस फ्लाईओवर के बंद होने से साउथ दिल्ली के कुछ इलाके जैसे नेहरू प्लेस, ग्रेटर कैलाश, सीआर पार्क और हौज खास ज्यादा प्रभावित होंगे।

PWD के अधिकारियों ने क्या बताया: लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अत्यधिक उपयोग के चलते फ्लाईओवर के एक्सटेंशन ज्वाइंट समय के साथ कमजोर हो गए हैं। हम इसके रिपेयरिंग का काम देखेंगे। ठेकेदार का चुनाव गया है। साइट हैंडओवर करने की देरी है। PWD के अधिकारी ने आगे बताया कि ट्रैफिक पुलिस से एनओसी न मिलने के चलते देरी हो रही है।

ट्रैफिक अधिकारियों ने बताया कि मौजूदा व्यवस्था के अनुसार, नेहरू प्लेस से पंचशील की ओर जाने वाले लोग इस फ्लाईओवर का इस्तेमाल करते हैं वहीं मूलचंद की ओर जाने वाले लोग फ्लाईओवर के नीचे से दाईं ओर मुड़ जाते हैं। 1 फरवरी से फ्लाईओवर के बंद होने के बाद लोगों को पंचशील के लिए सीधे और खानपुर के लिए बाएं ओर मुड़ना होगा। वहीं पंचशील से आने वाले लोगों को नेहरू प्लेस और ग्रेटर कैलाश के लिए सीधे, मूलचंद के लिए बाएं और खानपुर के लिए दाएं ओर मुड़ना होगा। हालांकि अधिकारियों ने बताया कि इसके चलते रोजाना आने-जाने वाले लोगों को देरी का सामना करना पड़ सकता है।

आनंद विहार फ्लाईओवर का का भी शुरू: पूर्वी दिल्ली की बात करें तो आनंद विहार से अप्सरा बॉर्डर तक 6 लेन फ्लाईओवर का निर्माण कार्य चालू है। अभी कुछ दिन पहले ही रेलवे ओवरब्रिज का एक साइड बंद कर दिया गया है। यह फ्लाईओवर कब तक बनकर तैयार होगा यह कहना मुश्किल है लेकिन माना जा रहा है कि साल के अंत तक इसका काम पूरा हो जाएगा। इस फ्लाईओवर को बनाने का मकसद दिल्लीवालों को सिग्नल फ्री रूट उपलब्ध कराना है।

आश्रम फ्लाईओवर पहले से है बंद: नोएडा- गाजियाबादको दक्षिण दिल्ली से जोड़ने वाला आश्रम फ्लाईओवर पहले से ही बंद है। उसके चलते कई वाहन चालकों को जाम का सामना करना पड़ रहा है। असल में आश्रम फ्लाईओवर को डीएनडी फ्लाईओवर से जोड़ा जा रहा है। इसके चलते एम्स और मूलचंद में सड़कों पर जाम की स्थिति बन रही है।

Tags:    

Similar News

-->