राष्ट्रीय चैंपियनशिप में नोएडा की वंशिका चौहान दिखाएंगी अपना दम, दिल्ली फुटबॉल टीम में हुआ हैं चयन

Update: 2022-06-15 13:27 GMT

दिल्ली एनसीआर स्पोर्ट्स न्यूज़: नोएडा में रहने वाली 16 वर्षीय वंशिका चौहान राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप खेलेंगी। वंशिका नोएडा स्थित स्टेडियम मे प्रैक्टिस करती है। फुटबॉलर वंशिका चौहान का चयन दिल्ली अंडर-17 फुटबाल टीम मे हुआ है, जो गुवाहाटी में 15 जून से 4 जुलाई तक आयोजित होगी। वंशिका गुवाहाटी में आयोजित फुटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडियन मे अंडर-17 महिला फुटबॉल में दिल्ली की ओर से प्रदर्शन करेगी। उन्हें पहली बार राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप मे भाग लेने का मौका मिला है। वंशिका अशोका क्लब की तरफ से फुटबॉल खेलती है।

कोच अर्निबन ने कहा- मुझे वंशिका के ऊपर गर्व: कोच अर्निबान बरुआ ने कहा कि मुझे वंशिका के ऊपर गर्व है। उन्होंने बताया की दिल्ली-एनसीआर मे 300 खिलाड़ियों का टेस्ट लिया गया था, जिसमे सिर्फ वंशिका को चुना गया है। वंशिका का चयन पहली बार किसी बड़े टूर्नामेंट मे हुआ है, इसलिय मुझे वंशिका पर गर्व है। उन्हें कड़ी मेहनत के बाद ये मौका प्राप्त हुआ है। अगर वह दिल्ली टीम के ओर से अच्छा खेल प्रदर्शन करेंगी तो उनका चयन भारतीय महिला टीम में भी सकता है। दिल्ली की टीम सी ग्रुप मे शामिल है। इसमें तेलंगाना, दिल्ली, बिहार और मध्य प्रदेश है। आगामी 18 जून को पहला मुकाबला तेलंगाना के साथ है।

Tags:    

Similar News