New Delhi नई दिल्ली : द्वारका के सेक्टर-12 में गुरुवार देर रात एक अस्पताल Hospital के निर्माणाधीन बेसमेंट के ढह जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और आठ घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए अपराध टीम को सूचित कर दिया गया है और मामला दर्ज किया जा रहा है।
घटना में मारी गई मृतक महिला के पति संतोष ने कहा, "हम यहां काम कर रहे थे जब दीवार गिर गई। मेरी पत्नी की मौत हो गई। वह भी वहीं काम कर रही थी। घटना शाम करीब 6 बजे हुई। मेरी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। करीब 25-30 लोग काम पर थे। उसे पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। करीब 8-10 लोग घायल हुए हैं। हम क्या कर सकते हैं? सरकार न्याय देगी।" अधिक जानकारी का इंतजार है।