New Delhi: 5 फ़रवरी को चुनाव के दौरान ऐसी रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
"39 पोलिंग स्टेशनों पर ड्रोन से निगरानी"
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए दिल्ली पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है। दिल्ली पुलिस, अर्ध सैनिक बल व 10 राज्यों के 82 हजार से ज्यादा जवान ने दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था संभाली ली है। दिल्ली पुलिस ने शांतिपूर्ण व निष्पक्ष कराने के लिए खास रणनीति तैयार की है।
दिल्ली पुलिस ने अपनी 19 हजार की जवान फोर्स अपने पास रखी है। ये फोर्स रिजर्व रहेगी। इसको दिल्ली के विभिन्न जिलों में रिजर्व में रखा गया है। जहां भी तनावपूर्ण स्थिति होगी रिजर्व फोर्स मौके पर तुरंत पहुंचकर स्थिति को संभालेगी। मतदान वाले दिन हवाई मार्ग परिवर्तित किया जाएगा।
दिल्ली पुलिस के दिल्ली विधानसभा चुनाव के नोडल अफसर विशेष पुलिस आयुक्त देवेश श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली पुलिस को केंद्रीय गृहमंत्रालय से फोर्स की 220 कंपनियां मिलीं हैं। इनमें 150 कंपनियां पैरा-मिलिट्री फोर्स की, उत्तरप्रदेश, गुजरात, राजस्थान समेत 10 राज्यों से 70 कंपनियां मिली हैं। इन फोर्स को मतदान गणना से 48 घंटे पहले तैनात कर दिया गया है। इसके अलावा अन्य राज्यों से आए होम गार्ड मतगणना केंन्द्र में लगने वाली लाइनों को संभालेंगे। विशेष पुलिस आयुक्त ने बताया कि जिन पोलिंग स्टेशन में 9 से ज्यादा पोलिंग बूथ हैं वहां पर सहायक पुलिस आयुक्त(एसीपी) और ज्यादा पांच व उससे ज्यादा पोलिंग बूथ हैं वहां पर सुरक्षा व्यवस्था को इंस्पेक्टर संभालेंगे। मतदान वाले दिन हवाई मार्ग भी परिवर्तन किया जाएगा।
यूपी की नौ व राजस्थान की 5 कंपनियां शामिल
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस आयुक्त के लिए 19 हजार जवानों की फोर्स रिजर्व रखी है। ये पुलिस आयुक्त के आदेश पर मूव करेगी। इनमें यूपी की नौ कंपनियां व राजस्थान की पांच कंपनियां शामिल हैं।
पुलिसकर्मियों को ये आदेश दिए गए हैं
भीड़ एकत्रित न होने देना।
किसी भी तरह का झगड़ा नहीं होने देना।
सभी के पहचान पत्र की जांच करना।
पोलिंग स्टेशन से लोगों को दूर रखना।
होटल, गेस्ट हाउस व पुराने वाहनों की चेकिंग।
सुरक्षा जवानों के विशेष एआई चैट बॉक्स
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सभी सुरक्षा जवानों के लिए विधानसभा चुनाव से किसी तरह की जानकारी लेने के लिए एआई चैट बॉक्स व साइबर साथी बनाए गए हैं। कोई भी जवान किसी तरह की और किसी भी भाषा में जानकारी लेना चाहेगा उसे उसी भाषा में तुरंत जानकारी सामने आ जाएंगी। लोगों के लिए क्यूआर कोर्ड की व्यवस्था की गई है। लोग क्यूआर कोर्ड को स्कैन कर सभी तरह की जानकारी ले सकते है। मतदाता ये भी जान सकते हैं कि बूथ के अंदर क्या ले जा सकते हैं या नहीं।
39 पोलिंग स्टेशनों पर ड्रोन से निगरानी
पुलिस करीब 39 पोलिंग स्टेशन पर ड्रोन से नजर रख रही है। सभी जगह एक-एक कंट्रोल रूम बनाया गया है।