New Delhi: आज से संसद का सत्र शुरू, 19 दिसंबर तक चलेगी शीतकालीन बैठकें

"19 दिसंबर तक लंबित मुद्दों पर चर्चा"

Update: 2025-12-01 07:05 GMT

नई दिल्ली: संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है, जो 19 दिसंबर तक चलेगा। सत्र के पहले ही दिन सरकार दो महत्वपूर्ण विधेयक पेश करने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्र प्रारंभ होने से पहले मीडिया को संबोधित करेंगे और सत्र के एजेंडे पर अपनी बात रखेंगे।

आज जिन दो विधेयकों को पेश किया जाएगा, उनमें सबसे महत्वपूर्ण है सिगरेट, गुटखा और पान मसाला पर टैक्स संशोधन से जुड़ा विधेयक, जिसे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में प्रस्तुत करेंगी। माना जा रहा है कि इस विधेयक के जरिए इन उत्पादों पर टैक्स प्रणाली में बदलाव लाने की तैयारी की गई है।

दूसरी ओर, विपक्ष इस सत्र में आक्रामक रुख अपनाने की तैयारी में है। खासकर SIR (सिस्टमेटिक इनफार्मेशन रिव्यु) और दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण के मुद्दों पर जोरदार हंगामे के आसार हैं। विपक्ष का दावा है कि SIR प्रक्रिया कर्मचारियों पर जानलेवा दबाव डाल रही है, जबकि प्रदूषण पर सरकार की नीतियां विफल साबित हो रही हैं।

सत्र के पहले ही दिन से ही सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिल सकती है। अब देखने वाली बात यह होगी कि शीतकालीन सत्र में सरकार अपने विधायी एजेंडे को कितनी सुगमता से आगे बढ़ा पाती है।

Tags:    

Similar News