New Delhi: कानून व्यवस्था के मद्देनज़र दिल्ली में हाई अलर्ट, छुट्टियां रद्द
"पुलिसकर्मी रहेंगे पूरी तरह सक्रिय"
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस के सभी कर्मियों की छुट्टियां फिलहाल रद्द कर दी गई हैं।
पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार अब किसी भी पुलिसकर्मी को नियमित या रूटीन अवकाश नहीं मिलेगा। यदि किसी को अत्यावश्यक कारण से छुट्टी की आवश्यकता होगी तो उसे वरिष्ठ अधिकारियों की जांच और अनुमति के बाद ही इमरजेंसी लीव दी जाएगी।
अधिकारियों का कहना है कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए राजधानी में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती जरूरी है। इसी कारण सभी पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके साथ ही दिल्ली के संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है और पुलिस को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।