New Delhi : Delhi Election Commission के रुझानों के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली की सभी सात सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, Party's West Delhi के उम्मीदवार कमलजीत सेहरावत 12,400 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं और उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के उम्मीदवार योगेंद्र चंदोलोया 16,000 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।
राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा का सीधा मुकाबला कांग्रेस-आप गठबंधन से है। भाजपा ने 2014 और 2019 के आम चुनावों में दिल्ली की सभी सात सीटों पर जीत हासिल की थी। दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों के लिए आज मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सात मतगणना केंद्रों पर सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा दिल्ली की सात में छह सीटों पर आगे चल रही है। वहीं चांदनी चौक सीट पर कांग्रेस के जेपी अग्रवाल बढ़त बनाए हुए हैं। पिछले लगातार दो लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सातों सीटों पर भाजपा का कब्जा रहा है।