Delhi दिल्ली: दिल्ली में कोविड-19 के बीते दिन में 42 नए संक्रमित मिले, जबकि 104 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। इस दौरान कोई कोविड से संबंधित मौत दर्ज नहीं हुईहै।राजधानी में अब सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 728 हो गई है। जनवरी से अब तक 1,128 लोग कोविड से ठीक हो चुके हैं।
हालांकि वर्तमान वायरस का स्वरूप हल्का और सामान्य फ्लू जैसा बताया जा रहा है, स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने यह चेतावनी दी है कि कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले या पहले से बीमार व्यक्ति इससे गंभीर रूप से प्रभावित हो सकते हैं।डॉक्टरों का कहना है कि स्वस्थ लोग जल्दी ठीक हो जाते हैं, लेकिन बुजुर्ग और पुरानी बीमारियों वाले लोग सावधानी बरतें और अनावश्यक भीड़-भाड़ से बचें।