मेडिकल काउंसलिंग कमेटी, एमसीसी ने एनईईटी यूजी काउंसलिंग 2022 के राउंड 2 में 156 नई सीटों को जोड़कर सीटों की कुल संख्या में वृद्धि की है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- mcc.nic.in पर इन नई सीटों के बारे में विवरण देख सकते हैं।
नई सीटों के साथ, एमसीसी ने राज्य और संस्थान का नाम, कोटा, चिकित्सा की शाखा, जाति श्रेणी और उपलब्ध सीटों की कुल संख्या जैसे डेटा भी घोषित किए हैं। नीट यूजी काउंसलिंग 2022 के दूसरे दौर में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को नई सीटों के विवरण को देखना होगा और उसके अनुसार अपनी पसंद भरने की प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
NEET UG काउंसलिंग 2022 राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन और फीस का भुगतान कल 3 नवंबर से शुरू हो गया है। योग्य उम्मीदवार राउंड 2 काउंसलिंग के लिए 7 नवंबर, दोपहर 3 बजे से पहले पंजीकरण कर सकते हैं। राउंड 2 काउंसलिंग की च्वाइस फिलिंग की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है। एमसीसी 8 नवंबर को रात 11:55 बजे कोर्स और कॉलेज वरीयता भरने के लिए विंडो बंद करने जा रहा है।
नीट यूजी काउंसलिंग 2022 सीट आवंटन प्रक्रिया 9 नवंबर से 10 नवंबर तक होगी और इसके लिए परिणाम 11 नवंबर को घोषित किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 12 नवंबर से 18 नवंबर, 2022 के बीच आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।
Tags: