Delhi दिल्ली :  नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शनिवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) 2025 के नतीजे घोषित कर दिए। मेडिकल कोर्स में दाखिले के लिए 12.36 लाख से ज़्यादा उम्मीदवारों ने क्वालिफाई किया है।

राजस्थान के महेश कुमार अखिल भारतीय स्तर पर टॉपर बने, जबकि मध्य प्रदेश के उत्कर्ष अवधिया दूसरे स्थान पर रहे। दिल्ली की अविका अग्रवाल महिला वर्ग में टॉपर बनीं और उन्होंने कुल मिलाकर पाँचवाँ स्थान हासिल किया।

Tags: