NCR Noida: महिला की हत्या कर शव नाले में फेंका

महिला लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी।

Update: 2024-10-03 03:23 GMT

नोएडा: थाना फेस-दो क्षेत्र के सेक्टर-92 के पास एक महिला की हत्या कर उसके शव को फेंक दिया गया। महिला दिल्ली की रहने वाली थी। थाना फेस-2 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार इस मामले में दिल्ली के हौज खास थाने में मुकदमा दर्ज है। महिला लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी।

थाना फेस-दो के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि स्वप्निल भांगरा पत्नी की टुलित भांगरा निवासी पंचशील पार्क साउथ दिल्ली हौज खास उम्र 50 वर्ष की हत्या कर शव को सेक्टर-92 के पास नाले में फेंका गया था। उन्होंने बताया कि थाना फेस-दो पुलिस ने शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि महिला दिल्ली के हौज खास की रहने वाली थी। इस मामले में दिल्ली पुलिस को सूचित किया गया। दिल्ली की हौज खास पुलिस मौके पर आई। उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतका के परिजनों ने हौज खास थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था। महिला एक व्यक्ति के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

Tags:    

Similar News

-->