NCR Noida: फर्जी लूट की साजिश रचने वाले चार युवक गिरफ्तार

"चारों अभियुक्तों सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन, नोएडा से गिरफ्तार"

Update: 2025-06-29 13:56 GMT

नोएडा: थाना फेस-1 पुलिस ने डायल-112 पर झूठी लूट की सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने वाले चार युवकों को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। अभियुक्तों ने आपसी पैसे के विवाद को लूट की घटना का रूप देने की कोशिश की, जिससे शांति व्यवस्था भंग हुई।

गिरफ्तार युवक

आशीष कुमार पुत्र मंगल सिंह

तरुण पुत्र पवन

अभय प्रताप पुत्र देव सिंह

बृजेश पुत्र कल्याण सिंह

चारों अभियुक्तों को सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन, नोएडा से गिरफ्तार किया गया।

जाने क्या था मामला:

26/27 जून 2025 को पैसों के लेन-देन को लेकर युवकों में विवाद हुआ।

इसके दो दिन बाद अभय प्रताप ने डायल-112 पर कॉल कर फर्जी लूट की सूचना दी।

दावा किया गया कि दुकान में घुसकर ₹3 लाख की नकदी लूटी गई और मारपीट हुई।

पुलिस जांच में मामला झूठा निकला, जो केवल आपसी कहासुनी था।

दर्ज हुए केस:

मु0अ0सं0 254/2025 – धारा 115(2)/352/351(2) बीएनएस – अभियुक्त: अभय प्रताप, बृजेश

मु0अ0सं0 255/2025 – धारा 115(2)/352/351(2) बीएनएस – अभियुक्त: आशीष कुमार व अन्य

नोएडा पुलिस ने कहा कि झूठी सूचनाएं न सिर्फ कानून व्यवस्था को प्रभावित करती हैं, बल्कि आपातकालीन संसाधनों का भी दुरुपयोग करती हैं। ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News