NCR Indirapuram: टाइल्स गोदाम की दीवार गिरने से बच्चे की मौत, मालिक पर मुकदमा दर्ज
"बच्ची के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया"
इंदिरापुरम: कनावनी गांव के पास टाइल्स गोदाम की दीवार गिरने से पांच साल के मासूम की मौत के मामले में गोदाम मालिक के खिलाफ इंदिरापुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है। बच्ची के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया।
राजेश कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी मोना, पांच साल के बेटे विशाल के साथ 11 मार्च की शाम लगभग पांच बजे कनावनी गांव स्थित डूब क्षेत्र में दूध लेने गई थी। रास्ते में टाइल्स गोदाम की दीवार दोनों पर गिर गई थी। दीवार गिरने पर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे में घायल दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उपचार के दौरान विशाल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मोना की हालत पहले से अच्छी है। राजेश कुमार ने बताया कि बेटे के अंतिम संस्कार के बाद पुलिस को शिकायत देने थाने पहुंचे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया है कि गोदाम की चार इंच की दीवार बगैर बीम के बनाई गई। टाइल्स का वजन ज्यादा होने पर दीवार गिरने से हादसा हो गया। पीड़ित ने आरोपी पर लापरवाही का आरोप लगाया है और दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि बात करने पर आरोपी बोलने लगा कि जो होगा देखा जाएगा। इंदिरापुरम एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि गोदाम मालिक हरिओम सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर, जांच शुरू कर दी गई है।