NCR Gurugram: साइबर ठग ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर की ठगी
"पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू की"
गुरुग्राम: साइबर क्राइम साउथ थाना क्षेत्र में क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर युवक से 86,430 रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सोहना की एलएस अरावली होम्स सोसाइटी में रहने वाले राहुल सिंह ने बताया कि उसके पास एक्सिस बैंक का क्रेडिट कार्ड है। 16 अक्तूबर को एक कॉल आई, जिसमें कॉलर ने खुद से एक्सिस बैंक से बताते हुए क्रेडिट लिमिट बढ़ाने की पेशकश की।
राहुल की सहमति के बाद कॉलर उसको निर्देशित करने लगा। उसके कार्ड से 86,430 रुपये कट गए। राहुल ने कोई लेन-देन नहीं किया, बावजूद उसके कार्ड से ट्रांजेक्शन हो गई।