NCR Ghaziabad: तीसरे सेमेस्टर के हायर कॉग्नीटिव प्रोसेज विषय की परीक्षा 24 जनवरी को होगी
"24 जनवरी को होगी मनोविज्ञान की परीक्षा"
गाजियाबाद: एमए मनोविज्ञान पाठ्यक्रम के तीसरे सेमेस्टर के हायर कॉग्नीटिव प्रोसेज विषय की परीक्षा अब 24 जनवरी को होगी। यूनिवर्सिटी ने पूर्व में इसकी तारीख 21 जनवरी घोषित की थी। सीसीएसयू के प्रवक्ता मितेंद्र कुमार ने बताया कि परीक्षा शाम की पाली में आयोजित होगी। यूजीसी नेट की परीक्षा की वजह से स्नातक व परास्नातक की परीक्षाओं में मामूली बदलाव किया गया था।
अब इसका कार्यक्रम दोबारा जारी किया गया है। कॉलेजों के अलावा यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर भी इसकी जानकारी भेज दी गई है।