NCR Ghaziabad: जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी पर लोगों की कैंसर की निशुल्क स्क्रीनिंग होगी

"निदेशक ने अस्पताल को 13 बेड भेंट किया"

Update: 2025-03-20 11:02 GMT

गाजियाबाद: श्री जगन्नाथ चैरिटेबल कैंसर अस्पताल और जिला स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सहयोग से जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी पर लोगों की कैंसर की निशुल्क स्क्रीनिंग होगी। बुधवार को दुहाई स्थित श्री जगन्नाथ कैंसर हॉस्पिटल में मॉड्यूलर आईसीयू और निशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग कार्यक्रम की शुरूआत की गई। उद्घाटन एमएस सालासर टेक्नो इंजीनियरिंग की निदेशक तृप्ति गुप्ता और डिप्टी सीएमओ डॉ. दबी लाल ने किया। निदेशक ने अस्पताल को 13 बेड भेंट किया।

अस्पताल के चेयरमैन एमसी गर्ग ने बताया कि 2007 से गरीबों व असहाय मरीजों का निशुल्क इलाज हो रहा है। जिला स्तर पर भी एक पहल शुरू की जा रही है, जिससे गाजियाबाद के अलावा अन्य जिलों में भी कैंसर को लेकर जागरूकता बढ़े। कैंसर का समय से उपचार कर मरीज की जान बचाई जा सके। डिप्टी सीएमओ डॉ. दवी लाल ने बताया कि जिला अस्पताल, प्रत्येक सीएचसी, पीएचसी, सब सेंटर व ग्रामीण तथा शहरी आशा वर्करों के सहयोग से आवश्यक व जरूरत मंदों को निशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग कार्यक्रम करने का शुभारंभ किया जा रहा है। इस दौरान मेडिकल डायरेक्टर ऋषि कुमार गुप्ता, महासचिव अनिल कुमार गुप्ता, वित्त सचिव केके भटनागर, डॉ. अरुण कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Tags:    

Similar News