Pakistan बॉर्डर से सटे राज्यों में मॉक ड्रिल, सायरन बजते ही शुरू हुआ रेस्क्यू
Pakistan बॉर्डर से सटे राज्यों में मॉक ड्रिल
New Delhi.नई दिल्ली। केंद्र सरकार के निर्देश पर पाकिस्तान की सीमा से सटे राज्यों में ऑपरेशन शील्ड के तहत मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। पंजाब से लेकर जम्मू-कश्मीर तक शाम होते ही सायरन बजने लगे और स्वास्थ्यकर्मी स्ट्रेचर पर लोगों को लेकर दौड़ते नजर आए। पंजाब और जम्मू-कश्मीर के अलावा हरियाणा, गुजरात और राजस्थान में भी मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। डोडा के अतिरिक्त उपायुक्त अनिल कुमार ठाकुर ने बताया कि ऑपरेशन शील्ड के तहत मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। दुश्मन के हमले में कुछ लोग घायल हुए थे, जिनका तुरंत इलाज किया गया। यह मॉक ड्रिल आपदा से निपटने की तैयारी है। राज्यों में आयोजित मॉक ड्रिल