सोनिया विहार इलाके में सडक़ हादसे में हुई अधेड़ की मौत

Update: 2022-06-25 05:23 GMT

दिल्ली न्यूज़: अज्ञात वाहन ने एक अधेड़ व्यक्ति को कुचल दिया। मामला सोनिया विहार इलाके का है जहां घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक जमशेद है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी वाहन चालक की तलाश कर रही है। आरोपी की पहचान के लिए पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

जानकारी के मुताबिक जमशेद अपने परिवार के साथ चौहान पट्टी में रहते थे। परिवार में पत्नी व अन्य सदस्य हैं। देर रात घर लौटते समय सोनिया विहार पुश्ते पर सडक़ पार करते समय यूपी की ओर से एक तेजी गति में वाहन आया और उन्हें कुचल दिया। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गंभीर हालत में व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Tags:    

Similar News