विवाहित महिला ने चौकी के सामने खुद को लगाई आग

Update: 2022-02-24 04:57 GMT

नोएडा के फेज-2 थाने की एनएसईजेड चौकी के सामने एक विवाहिता ने खुद को आग लगा ली। घटना मंगलवार शाम की है। महिला का शरीर 40 प्रतिशत जल चुका है। स्थित गंभीर होने के चलते महिला को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उसका इलाज किया जा रहा है। मामले में पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि 14 साल पहले मेरे ससुर ने छेड़खानी की थी। इसके बाद मैने पुलिस से मामले की शिकायत की। लेकिन सुनवाई कोई नहीं हुई। इसके बाद वे मुझे धमकाते और मारपीट करते रहे। इससे परेशान होकर उसने चौकी के सामने ही अपने को आग लगा ली। हालांकि पुलिस की थ्योरी कुछ ओर ही है। पीड़ित महिला के पति सोनू ने बताया कि उसके चार भाई और पिता मंगत सभी मिलकर पत्नी के साथ मारपीट व छेड़खानी करते थे। ये काम वे गांव के कुछ दंबगों के कहने पर करते थे। सोनू ने आरोप लगाया कि शादी के दो साल बाद ही मारपीट का ये सिलसिला शुरु हुआ। वे इस शादी से नाखुश थे और बहकावे में आकर पत्नी के साथ मारपीट करते रहे। पीड़िता के पति व पत्नी ने थाने में मामले को लेकर कई बार शिकायत की। लेकिन पुलिस एक्शन लेने की बजाए आरोपी पक्ष का ही साथ देते रहे।

पीड़िता की शादी करीब 14 साल पहले इलाहबास गांव के निवासी सोनू से हुई। पीड़िता बेहलोलपुर निवासी है। दोनों के चार बच्चे दो लड़की और दो लड़के है। सोनू प्राइवेट नौकरी करता है। शादी के दो साल बाद गांव में दंबग लोगों से किसी बात को लेकर इनका झगड़ा हो गया। इसके बाद से वे लोग घर के बाकी सदस्य इन दोनों के पीछे लग गए। जब भी कोई बात होती दोनों के साथ मारपीट करते। तंग आकर पीड़ित महिला ने अपने को आग के हवाले कर दिया। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि स्टॉफ ने आग बुझाकर महिला को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। जानकारी करने पर 20 फरवरी को महिला की ओर से एक प्रार्थना पत्र दिया। पार्थना पत्र में गांव के सुमित और नीरज के नाम दिया गया था। ये आरोप था कि गांव में ये दोनों लड़के उसको बदनाम करते है। छेड़खानी का कोई आरोप नहीं है। सुमित देवर है। इस मामले में पड़ताल करने पर पता चला कि नीरज की पत्नी ने भी एक शिकायत पत्र दिया गया है । इसके अलावा गांव के कुछ और लोगों द्वारा भी पीड़ित महिला पर आरोप लगाया कि उसने कई लोगों से पैसा उधार ले रखा था। और जब पैसा मांगों तो ये उलटे सीधे आरोप लगाती थी। इस मामले में दोनों पक्षों से बातचीत कर जांच की जा रही थी। इसी दौरान महिला ने चौकी के सामने खुद को आग लगा ली। इस मामले की जांच एसीपी-1 जांच कर रहे है।

Tags:    

Similar News

-->