कई कांग्रेसी नेता हुए आप में हुए शामिल, आप विधायक आतिशी ने पटका पहनाकर पार्टी में किया शामिल

Update: 2022-06-13 14:27 GMT

दिल्ली पॉलिटिक्स न्यूज़: राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव के मौके पर आम आदमी पार्टी में आज इलाके के कई कांग्रेसी नेता शािमल हो गए। आप विधायक आतिशी ने आज कांग्रेस नेता हरचरण सिंह, अमरदीप सिंह और सम्राट सिंह समेत अन्य सैंकड़ों साथियों को टोपी और पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया।

आतिशी ने कहा कि जो लोग राजेंद्र नगर इलाके में विकास चाहते हैं, वह आम आदमी पार्टी में शामिल होने की इच्छा रखते हैं। हमें खुशी है कि राजेंद्र नगर के इतने वरिष्ठ नेता आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में काम करना चाहते हैं। आतिशी ने कहा कि 23 जून को राजेंद्र नगर विधानसभा का उपचुनाव है। राजेंद्र नगर विधानसभा के जिस भी हिस्से में हम जा रहे हैं, आम आदमी पार्टी को समर्थन मिल रहा है। हरचरण सिंह पिछले 30 सालों से कांग्रेस में थे और आनंद पर्वत ब्लॉक कमेटी के अध्यक्ष रहे हैं। वहीं 1983 से 2019 तक लगातार कांग्रेस नेताओं के चुनाव एजेंट रहे हैं। वह दिल्ली लेबरबोर्ड, लेप्रोसी कमीशन के भी सदस्य रहे हैं। अमरदीप सिंह 5 साल के लिए खेल प्रकोष्ठ के वाइस चेयरमैन रह चुके हैं। राजेंद्र नगर वॉर्ड के महासिचव रहे हैं और आम आदमी पार्टी में शामिल होने से पहले तक राजेंद्र नगर ब्लॉक कांग्रेस के उपाध्यक्ष के पद पर थे। 

Tags:    

Similar News

-->