मनोज तिवारी ने छठ पूजा के मौके पर अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना,जानिए क्या कहा

Update: 2022-10-30 07:15 GMT

दिल्ली न्यूज़: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर एक बार फिर BJP नेता मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने हमला बोला है। उन्होंने छठ पूजा (Chhath Puja) के मौके पर अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सीएम केजरीवाल को छठ पूजा की तैयारी के लिए दिल्ली में रुकना चाहिए था, इसके बजाय वह गुजरात (Gujarat) का दौरा कर रहे हैं। उत्तर-पूर्वी दिल्ली से बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि क्योंकि वह यहां भक्तों की सुविधा नहीं चाहते हैं। अगर उन्हें दिल्ली की चिंता नहीं है, तो उन्हें पंजाब जाना चाहिए और वहां सीएम बनना चाहिए। यह पहला मौका नहीं है जब मनोज तिवारी सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार से अपील करते हुए कहा कि भारतीय रुपये पर गांधीजी के साथ लक्ष्मी-गणेश की फोटो होनी चाहिए। इस पर भाजपा ने केजरीवाल पर हमला बोला है। भाजपा नेता मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल पर पलटवार करते हुए केजरीवाल के बयान को हास्यास्पद बताया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल वोट के लिए धर्म का ढोंग कर रहे हैं। भाजपा नेता ने केजरीवाल को दिल्ली और पंजाब में अपनी जिम्मेदारी संभालने की नसीहत दी थी।

Tags:    

Similar News