चिल्ला बॉर्डर पर महिंद्रा एक्सयूवी गाड़ी में लगी आग, गाड़ी से कूदकर बचाई अपनी जान

Update: 2022-09-29 14:30 GMT

एनसीआर नॉएडा न्यूज़: नोएडा-डीएनडी चिल्ला बॉर्डर के पास एक महिंद्रा एक्सयूवी गाड़ी में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय गाड़ी में एक व्यक्ति मौजूद था। समय रहते दोनों ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई है। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है, लेकिन गाड़ी पूरी तरीके से जलकर राख हो गई है।

शॉर्ट सर्किट के कारण गाड़ी में आग लगी: पुलिस ने बताया गाड़ी नोएडा-डीएनडी बॉर्डर की तरफ से चिल्ला बॉर्डर की तरफ जा रही थी। तभी उसी दौरान गाड़ी में आग लग गई। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया शुरुआती जांच में पता चला है कि महिंद्रा एक्सयूवी गाड़ी शॉर्ट सर्किट के कारण गाड़ी में आग लगी है। पुलिस ने आग को बुझा दिया है। इस हादसे में कोई जनहानि या घायल नहीं हुआ है।

आपको बता दें पूरी तरह से गाडी जलकर खाक हो चुकी हैं , फिलहाल आग को बुझा दिया गया है, कोई इंजर्ड व जनहानि नहीं हैl यातायात पुलिसकर्मियों द्वारा यातायात का संचालन सुचारू रूप से करा दिया गया है।

Tags:    

Similar News