दिल्ली न्यूज़: बिजली वितरण कंपनी टीपीडीडीएल और दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिजली से संबंधित विवादों के निपटान के लिए रविवार को एक विशेष लोक अदालत आयोजित करेंगे। टीपीडीडीएल ने कहा है कि रोहिणी के सेक्टर-3 स्थित उसके कार्यालय में लगने वाली इस लोक अदालत में बिजली चोरी और अवैध बिजली कनेक्शन से जुड़े मामलों का निपटान किया जाएगा।
कंपनी की ओर से कहा गया है कि किसी भी अदालत में लंबित या अभी दायर किए जाने वाले मामलों को इस विशेष लोक अदालत में रखा जा सकता है।