दिल्ली: देश में लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण का मतदान जारी है. इसके तहत दिल्ली की सात सीटों पर भी वोटिंग हो रही है. मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं. न्यूज 24 ने वोट डालने वाले मतदाताओं से बात कर दिल्ली का माहौल जानने की कोशिश की. एक मतदाता ने कहा कि उन्होंने बेरोजगारी के मुद्दे पर वोट दिया. आम आदमी पार्टी के विधायक विनय मिश्रा ने कहा कि वह देश में बदलाव के लिए वोट कर रहे हैं.

लोग महंगाई और बेरोजगारी से परेशान हैं. तानाशाही सरकार के नेता जनता की बात नहीं सुन रहे हैं. दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल ने सभी को मुफ्त बिजली और पानी दिया, इसलिए दिल्ली के हर बूथ पर वोट देने के लिए भारी भीड़ उमड़ी है.

Tags: