Delhi दिल्ली: दिल्ली में सोमवार को हल्की बारिश हुई जिससे मौसम में थोड़ा बदलाव आया। भारतीय मौसम विभाग ने राजधानी के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है, जिसमें बारिश, और आंधी की संभावना जताई गई है।
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में सुबह 8.30 बजे तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस था और हवा में नमी का स्तर 74% दर्ज किया गया। विभाग ने बताया रात में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी और तेज रफ्तार हवाएं चल सकती हैं।