नई दिल्ली: दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने छात्राओं की सुरक्षा को लेकर निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पढ़ने वाली हर बेटी की सुरक्षा, सम्मान और आत्मविश्वास सरकार की पहली जिम्मेदारी है। सुरक्षित कैंपस ही विकसित दिल्ली की पहचान होगी।

उपराज्यपाल ने विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, दिल्ली पुलिस, दिल्ली लोक निर्माण विभाग, दिल्ली नगर निगम और परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ छात्राओं की सुरक्षा को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने कैंपस के आसपास पुलिस गश्त बढ़ाने, अंधेरे वाले पॉइंट तुरंत खत्म करने, सीसीटीवी कैमरों के साथ-साथ छात्राओं के लिए लास्ट-माइल ट्रांसपोर्ट कनेक्टिविटी सुधारने के निर्दश दिए हैं। उन्होंने कह कि सभी छात्रावासों और पीजी का सुरक्षा ऑडिट किया जाए।

Tags: