New Delhi    नई दिल्ली: बीमा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एलआईसी ने सोमवार को कहा कि उसने सरकारी स्वामित्व वाले बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) में अपनी हिस्सेदारी करीब 2 प्रतिशत बढ़ाकर 7.05 प्रतिशत कर दी है।
एलआईसी ने नियामकीय फाइलिंग में कहा कि जीवन बीमा कंपनी ने डेढ़ साल की अवधि में खुले बाजार से अतिरिक्त 10.45 करोड़ शेयर खरीदे हैं।
एलआईसी ने कहा कि 20 नवंबर, 2023 और 16 अप्रैल, 2025 के बीच किए गए अधिग्रहण के साथ, मुंबई स्थित बैंक में एलआईसी की हिस्सेदारी 5.03 प्रतिशत से बढ़कर 7.05 प्रतिशत हो गई है। बीएसई पर बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयर 3.09 प्रतिशत की तेजी के साथ 250.20 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे।
Tags: