Faridabad फरीदाबाद : फरीदाबाद के सेक्टर-15ए स्थित मकान नंबर 819 में गुरुवार दोपहर दो नकाबपोश बदमाशों ने कुल्हाड़ी के बल पर रघुनाथ गांधी (80) और उनकी पत्नी विजय (75) को बंधक बनाकर लूटपाट की।
बदमाशों ने पहले गेट खटखटाकर पीने के लिए पानी मांगा। जैसे ही रघुनाथ गांधी पानी लाने अंदर गए, बदमाश उनके पीछे घुस आए और वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने बुजुर्ग दंपती से 40 हजार रुपये नकद और उनकी सेंट्रो कार लूट ली। वारदात के समय दंपती घर में अकेले थे। उनका एक बेटा विदेश में रहता है, जबकि दूसरा बेटा फरीदाबाद के सेक्टर-10 में रहता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Tags: