Khoda: अश्लील फोटो वायरल करने के आरोप में युवती का शोषण
"पुलिस जांच शुरू"
खोड़ा: थानाक्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने आकाश, राहुल, हिमांशु, मनीष और विकास नाम के पांच युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सभी पर युवती के फोटो अश्लील चित्र के साथ एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच साइबर सेल को भेज दी गई है और मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।