पुडुचेरी को लेकर कांग्रेस की CEC बैठक, खड़गे और राहुल गांधी ने की अगुवाई

Update: 2026-03-18 15:50 GMT
Delhi दिल्ली। कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी (CEC) की बैठक बुधवार को पुडुचेरी के संदर्भ में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने की, जबकि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी इसमें मौजूद रहे।
बैठक में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इस दौरान पुडुचेरी की राजनीतिक स्थिति और आगामी चुनावों को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई।
सूत्रों के अनुसार, बैठक में उम्मीदवारों के चयन, संगठन को मजबूत करने और चुनावी
तैयारियों
को अंतिम रूप देने पर विचार-विमर्श किया गया।
पार्टी नेतृत्व ने राज्य में कांग्रेस की स्थिति को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर काम तेज करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर भी जोर दिया।
Tags:    

Similar News