IPL BREAKING: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, लिया ये फैसला

आईपीएल ब्रेकिंग

Update: 2022-05-12 13:42 GMT

नई दिल्ली: आईपीएल 2022 के 59वें मुकाबले में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मुंबई ने टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाज और बर्थडे ब्वॉय पोलार्ड को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा है।

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पास आईपीएल प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जिन्दा रखने के लिए मुंबई इंडियंस के खिलाफ गुरूवार को होने वाले मैच में आखिरी मौका होगा। इस मैच को जीतने पर ही चेन्नई की शेष मैचों में उम्मीदें बनी रहेंगी। हारने की सूरत में चेन्नई भी मुम्बई की तरह रेस से बाहर हो जायेगी। चेन्नई के 11 मैचों में चार जीत के बाद आठ अंक हैं और वह तालिका में मुम्बई से एक स्थान ऊपर नौंवें स्थान पर है।
Tags:    

Similar News